Site iconSite icon AR Live News

राज्यसभा चुनाव राजस्थान में 2 कांग्रेस, 1 भाजपा और एमपी में दो भाजपा, 1 कांग्रेस को मिली सीट

rajyasabha election 2020 update 2 seats won congress or 1 seat bjp in rajasthanrajyasabha election 2020 update 2 seats won congress or 1 seat bjp in rajasthan

नई दिल्ली,(ARLive news)। राज्य सभा की 19 सीटों के लिए शुक्रवार को आठ राज्यों में चुनाव हो गए। राजस्थान की 3 सीटों में 2 कांग्रेस और 1 भाजपा को मिली है। वहीं मध्यप्रदेश में 2 भाजपा और 1 कांग्रेस को सीट मिली। वहीं आंध्रप्रदेश की 4 सीटों पर वाईएसआर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

राजस्थान में कांग्रेस से केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी जीते हैं। वहीं एक सीट पर भाजपा के राजेन्द्र गहलोत जीते हैं। राजस्थान में यह तो पहले से तय माना जा रहा था। मुख्यमंत्री अषोक गहलोत ने ट्विट कर इस जीत पर सहयोग करने वाले अन्य दलों के विधायकों सहित सभी को धन्यवाद और शुभकामनाएं दी हैं।

मध्यप्रदेश में भी भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह जीते हैं। राज्यसभा सीट के लिए ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे और इनके साथ विधायकों के जाने से मध्यप्रदेष में कांग्रेस की सरकार गिर गयी थी और मुख्यमंत्री षिवराज सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनाई थी। मध्यप्रदेश में एक सीट पर कांग्रेस से दिग्विजय सिंह जीते हैं।

राजस्थान में प्रत्याशी को इतने वोट मिले

राज्यसभा चुनाव में राजस्थान की 3 सीटों पर खड़े हुए कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल को 64, नीरज डांगी को 59, राजेन्द्र गहलोत को 54 और ओंकार सिंह लखावत को 21 वोट मिले हैं। दो विधायक वोट डालने नहीं आए हैं। वहीं विधायक वाजिब अली पीपीई किट पहनकर विधानसभा मतदान स्थल पर पहुंचे और पीपीई किट पहने हुए ही उन्होंने वोट डाला।

क्वॉरंटीन विधायक पीपीई किट पहनकर वोट डालने पहुंचे

विधायक वाजिब अली ऑस्ट्रेलिया से लौटे थे और क्वॉरंटीन में थे। इसलिए वे वोट डालने के लिए पीपीई किट पहनकर ही मतदान स्थल पहुंच गए। हालां कि भाजपा विधायक ने क्वॉरंटीन के होने के बावजूद उनके आने पर आपत्ति जताई और रिटर्निंग ऑफिसर से षिकायत कर कार्यवाही की मांग की।

Exit mobile version