जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 326 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमितों की संख्या 13542 हो गयी है। आज संक्रमण से 5 लोगों की मौत हुई है। इसमें जयपुर में 3, धोलपुर में 1 और भरतपुर में 1 संक्रमित की मौत हुई है।
आज जयपुर में 60, धोलपुर में 55, जोधपुर में 35, पाली में 34, भरतपुर में 29 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे आज राज्य में 300 से अधिक 326 संक्रमित पाए गए हैं। धोलपुर में आज हुए कोरोना ब्लास्ट ने सभी को चिंता में डाल दिया है।
उदयपुर में आज 5 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 4 संक्रमित मस्कट से लौटे हैं और होटल में क्वॉरंटीन हैं, ये रूप सागर रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं 1 संक्रमित सलूंबर कस्बे का रहने वाला है। अब तक उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 629 हो गयी है, इसमें 60 एक्टिव केस हैं, बाकि सभी ठीक हो चुके हैं।

