Site iconSite icon AR Live News

देश में कोरोना से मौत का टूटा रिकॉर्ड : बीते 24 घंटे में 2003 लोगों की मौत

2003 corona death in last 24 hours on tuesday in india2003 corona death in last 24 hours on tuesday in india

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना की विकरालता दिन-प्रतिदिन लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (बुधवार) जारी किए गए आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 2003 लोगों की मौत हुई है। जो अब तक एक दिन में हुई मौतों में सर्वाधिक है। इससे मृतकों का आंकड़ा 11,903 हो गया है। कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,54,065 तक पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,974 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कोरोना संक्रमितों और मृतकों की संख्या में पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ोतरी हो रही है और हर दिन रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े आ रहे है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है 3,54,065 मामलों में 1,55,227 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 1,86,935 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस खतरनाक वायरस के फैलाव के कारण भारत अब संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाले देशों में चौथे स्थान पर आ गया है।

Exit mobile version