Site iconSite icon AR Live News

राष्ट्रीय पक्षी मोर का एयरगन से किया शिकार, सवीना में तीन गिरफ्तार

peacock hunting in udaipur 3 person arrestpeacock hunting in udaipur 3 person arrest

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के सवीना थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एयरगन से मोर का षिकार किया है। आरोपियों ने मोर के गोली मारी, इस दौरान वहां लोगों ने एक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाकि दोनों युवकों को भी पुलिस ने दबोच लिया।

थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि बरकत कॉलोनी निवासी असलम, फिरोज और रिजवान तीनों मोर का शिकार करने बीलिया फांदा गांव गए। वहां मोर को देखकर इन्होंने एयरगन से उसका शिकार किया। मोर के गले में गोली लगने से उसकी वहीं मौत हो गयी। मोर का शिकार देखकर आस-पास लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची, असलम से अन्य दो आरोपियों की जानकारी लेकर पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मोर के राष्ट्रीय पक्षी होने से पुलिस ने तीनों आरोपियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से वह कार जिससे ये शिकार करने गए और एयरगन भी जब्त कर ली गयी है।

Exit mobile version