Site icon AR Live News

छिछोरे मूवी में सुसाइड नहीं करने का संदेश देने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने किया सुसाइड

Actor Sushant Singh Commit Suicide

मुंबई,(ARLive news)। बॉलीवुड से एक बेहद ही दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में सुसाइड कर लिया है। सुशांत ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी है। सुसाइड की वजह क्या है अभी इस बात की जानकारी नहीं है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान ने मुंबई के मालाड के मालवणी इलाके की एक इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिशा सालियान ने मालवणी के जनकल्याण नगर में जिस इमारत के फ्लैट से कूदकर खुदकुशी की, वो उनके मंगेतर रोहन राय का घर था, जो कि एक एक्टर और मॉडल हैं।

सुशांत सिंह ने भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी में धोनी का किरदान निभाया था। इसके अलावा गत वर्ष आयी फिल्म छिछोरे में उन्होंने सफलता नहीं मिलने पर सुसाइड कर लेने का रास्ता गलत बताकर सुसाइड नहीं करने का संदेश दिया था। वे काई-पो-चे सहित अन्य फिल्मों और टीवी सीरियल में मुख्य किरदार निभा चुके थे और लोगों खासकर महिलाओं के काफी पसंदीदा एक्टर थे।

Exit mobile version