Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज 333 संक्रमित, कोरोना से आज 10 मौतें हुई

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 333 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे संक्रमितों की संख्या 12401 हो गयी है। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक केस जोधपुर में 75 मिले है और पाली में 62 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में 4 और भरतपुर में 4 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अन्य राज्य से भर्ती 2 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। भरतपुर में 39 और जयपुर में 27 केस की पुष्टि हुई है।

उदयपुर में आज 3 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, इससे उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 600 हो गयी है। हालां कि उदयपुर में कुल एक्टिव केस 37 हैं।

कोरोना संक्रमित रिपोर्ट
Exit mobile version