Site iconSite icon AR Live News

देश में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार, 24 घंटे में आए 11,458 नए केस

corona positive toll india and corona death number in indiacorona positive toll india and corona death number in india

नई दिल्ली,(ARLive news)। देशभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस लगातार तेज रफ्तार के साथ लोगों को अपना शिकार बना रहा है। भारत में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3 लाख के पार हो चुके हैं। शनिवार को कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 11,458 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 386 लोगों की मौत हो गई।

देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,09621 हो गई। कोरोना संक्रमण से अब तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,893 हो चुकी है। कोरोना के आज नए मामले आने के बाद अब कुल एक्टिव कोरोना केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 46 हजार 303 हो गई है। हालांकि, कोरोना से अब तक 1 लाख 54 हजार 403 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 8 राज्य

Exit mobile version