Site icon AR Live News

जोधपुर : दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर ज्वैलर को बंधक बना शो रूम से दस लाख के जेवर लूटे

criminals looted jewellery shop on gun point in jodhpur

जोधपुर (ARLive news)। शहर में गुरुवार को पॉश इलाके सरदारपुरा बी रोड पर लुटेरों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलरी शॉप को लूटकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने ज्वैलर के ऊपर बंदूक तान कर उसे बंधक बनाया फिर लूट करके फरार हो गए। सुचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार सरदारपुरा स्थित बी रोड स्थित जोधपुर के सबसे बड़े मार्केट में मॉर्डन ज्वेलर्स पर एक युवक सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान में घुसा और ज्वैलर को अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही ज्वेलर ने अंगूठी दिखाने के लिए स्ट्रांग रूम खोला इसी दौरान युवक का साथी दुकान में घुस गया  और ज्वैलर के ऊपर बंदूक तान दी। इसके बाद दोनों युवकों ने ज्वैलर के मुंह पर प्लास्टिक टेप चिपकाकर उसके साथ मारपीट करके उसे बंधक बना लिया।

एडीसीपी उमेश ओझा ने बताया कि लुटेरों काफी शातिर हैं वो लूट के माल के साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए है। पुलिस शहर में नाकाबंदी करके लुटेरों की तलाश कर रही है। लुटेरों बंदूक की नोक पर दुकान से 200 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी और 25 हजार नगद, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और ज्वैलर का मोबाइल सहित करीब दस लाख के ज्वैलरी की लूट की और फरार हो गए है।

Exit mobile version