Site iconSite icon AR Live News

RSRDC के परियोजना निदेशक, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सड़क ठेकेदार से 3.65 लाख रुपए घूस लेते गिरफ्तार

acb arrest rsrdc chief project manager taking 365000 bribe moneyacb arrest rsrdc chief project manager taking 365000 bribe money

acb arrest rsrdc chief project manager taking 365000 bribe money

मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेने पर हुआ घूसखोरी का खुलासा

जयपुर (ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरूवार को रिश्वतखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान राज्य सड़क निर्माण (RSRDC) के मुख्यालय में 3 लाख 65 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एनएम शर्मा, परियोजना निदेशक लक्ष्मण सिंह और ठेकेदार राजेश को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरी कार्रवाई में कोई परिवादी नहीं होने के कारण एसीबी ने स्वयं की ओर से मामला  दर्जकर जांच शुरू की है।

एसीबी के एडिशनल एसपी पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजस्थान राज्य सड़क निर्माण विभाग (RSRDC) में बड़े स्तर पर रिश्वत का लेन-देन हो रहा है। बीकानेर में एक साइट पर काम के बदले ठेकेदार राजेश की ओर से 3 लाख 65 हजार रुपए बीकानेर के परियोजना निदेशक लक्ष्मण सिंह और राजस्थान राज्य सड़क निर्माण विभाग (RSRDC) के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एनएम शर्मा को देना तय हुआ था।  ठेकेदार राजेश रिश्वत की रकम लेकर जयपुर पहुंचा।

रिश्वत देने के कारण ठेकेदार भी गिरफ्तार

जब एसीबी को इसकी जानकारी मिली तो परियोजना निदेशक लक्ष्मण सिंह और ठेकेदार राजेश का फोन निगरानी में लिया। जिससे रिश्वत के लेन-देन के बारे में खुलासा हुआ। साथ ही यह भी जानकारी मिली कि लक्ष्मण सिंह ने रिश्वत राशि 3 लाख 65 हजार रुपए के साथ राजस्थान राज्य सड़क निर्माण विभाग के मुख्यालय में बुलाया है।

इसके बाद एसीबी की टीम ने रिश्वतखोरों को पकड़ने की योजना बनाई और जैसे ही ठेकेदार राजेश से चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एनएम शर्मा और परियोजना निदेशक लक्ष्मण सिंह ने रिश्वत स्वीकार की उसी दौरान वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने वहां पहुंचकर इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version