Site iconSite icon AR Live News

बॉर्डर सील होने से बाड़ाबंदी में लाए गए विधायक बॉर्डर पर अटके

badabandi mla stuck at rajasthan gujrat border due to border sealbadabandi mla stuck at rajasthan gujrat border due to border seal

सिरोही,(ARLive news)। सिरोही के आबू रोड के जाम्बुड़ी रिसोर्ट में गुजरात से बाड़ाबंदी के लिए लाए गए कांग्रेस विधायक बुधवार शाम कोटेश्वर चौकी बॉर्डर पर अटक गए। अचानक बॉर्डर सील होने के आदेश के बाद जब विधायक रिसोर्ट पहुंचने के लिए गुजरात से राजस्थान के अंदर पहुंचने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया और उनकी किसी दलील को नहीं माना।

जानकारी के अनुसार गुजरात के कांग्रेस के विधायकों को बाड़ाबंदी के लिए जाम्बुड़ी रिसोर्ट में रखा गया है। बुधवार को एक विधायक रिसोर्ट से अंबाजी दर्शन करने गए हुए थे। दर्शन कर विधायक लौट रहे थे, तब तक बॉर्डर पर आवागमन नियंत्रित होने के आदेश हो चुके थे और विधायक के पास बॉर्डर क्रॉस कर राजस्थान के अंदर आने के लिए कोई अनुमति पास नहीं था।

विधायक जाम्बुड़ी के आगे कोटेश्वर चौकी तक पहुंचे तो वहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मी ने कहा बगैर इजाजत में राजस्थान में प्रवेश नहीं दे सकते हैं। विधायक ने रिसोर्ट से सुबह ही दर्शन के लिए अंबाजी जाने और उस समय वापस लौटकर वाइल्ड विंड रिसोर्ट जाने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मियों ने विधायक की कोई दलील नहीं सुनी और विधायक को वापस गुजरात सीमा में भेज दिया।

Exit mobile version