उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में सोमवार दोपहर करीब 3.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। उदयपुर शहर के भुवाणा, सवीना, हिरणमगरी, भूपालपुरा, अंबामाता, सिटी सेंटर सहित कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके क्षेत्रवासियों ने महसूस किए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गयी है।
लोगों को जब भूकंप का एहसास हुआ तो वे कुछ देर के लिए घरों से बाहर आ गए। हालांकि तीव्रता अधिक नहीं होने से कई लोगों को तो पता भी नहीं चला कि भूकंप आया भी था।
आज दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली में तीव्रता 2.1 मापी गयी थी। दिल्ली में आए दिन भूकंप आने को लेकर विशेषज्ञ चिंता जता रहे हैं कि दिल्ली में किसी बड़े खतरे का अंदेशा हो सकता है।

