Site icon AR Live News

शराब की दुकानों के खुला रहने का समय रात 8 बजे तक हुआ

wine shop can open till 8pm

जयपुर, (ARLive news)। प्रदेश में शराब की दुकानों के खुलने के समय में बदलाव किया  गया है। इससे शराब प्रेमियों को बड़ी ख़ुशी मिलेगी। लॉकडाउन-5/अनलॉक-1 में शराब की दुकानों के खुलने का समय सुबह 10:00 बजे शाम से रात 8 बजे तक कर दिया है।

दरअसल लॉकडाउन 4 तक सभी दुकानें खुलने का समय शाम 6 बजे तक ही था। लेकिन गृह मंत्रालय ने अनलॉक फेज में ऑडर जारी कर सभी दुकानों को रात 8 बजे तक खुली रखने की छूट दे दी थी, हालाँकि प्रदेश में शराब की दुकानों के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया था।

इस पर आबकारी आयुक्त ने वित्त विभाग को पत्र लिखकर शराब की दुकानों का समय बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर वित्त (आबकारी) विभाग ने ऑडर जारी किया कि शराब की दुकानों के खुला रहने का समय आबकारी एवं मद्द्य संयम निति में प्रावधित प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8 बजे तक रखा जाता है।

Exit mobile version