Site icon AR Live News

किसान की फर्जी केसीसी बना 68 लाख रूपए गबन का आरोप: SBI ऋण शाखा मैनेजर गिरफ्तार

shri ganga nagar sbi manager arrest in 68 lakh fraud of kcc scheme

श्रीगंगानगर,(ARLive news), कुलदीप शर्मा। किसान की फर्जी केसीसी बनाकर एसबीआई ऋण शाखा मैनेजर द्वारा 68 लाख रूपए गबन करने का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में श्रीगंगानगर में एसबीआई शाखा प्रबंधक मोहम्मद सदीक ने ही आरोपी मैनेजर मनोज कुमार सोनी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवायी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

श्रीगंगानगर की सदर पुलिस ने 68 लाख के बैंक घोटाले में बैंक मैनेजर ऋण शाखा को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो अभी इस मामले में इसके एक ओर साथी के हाथ की बात सामने आ रही है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद सदीक हाल शाखा प्रबंधक ने पुलिस में रिपोर्ट दी है कि हमारे बैंक के ऋण शाखा प्रभारी मनोज सोनी ने अपने एक साथी जयप्रकाश के साथ मिलकर किसी हरिराम किसान के नाम से फर्जी केसीसी बनाकर उठा ली। एसबीआई के ऋण शाखा मैनेजर मनोज कुमार सोनी ने दो केसीसी खातों से 68 लाख रुपए का गबन कर लिया। जिसमें उसके एक साथी जयप्रकाश का भी सहयोग रहा है। पुलिस ने बैंक मैनेजर मनोज कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।

Exit mobile version