Site icon AR Live News

ऑपरेशन लेफ्ट किडनी का करना था, डॉक्टर ने राइट किडनी का कर दिया, मामला दर्ज

doctor-negligency-in-opration-of-kidney-stone-in-private-hospital-jaipur

जयपुर(ARLive news)।  राजधानी में विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में स्थित रोड नंबर 5 में एक निजी अस्पताल में डॉक्टर्स ने लापरवाही बरतते हुए पथरी से पीड़ित मरीज की लेफ्ट के बजाय राइट किडनी का ऑपरेशन कर दिया।

परिजनों ने बताया कि 30 मई को सीताराम निवासी आमिर को पथरी का दर्द उठने पर उसे विश्वकर्मा रोड नंबर 5 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां कुछ दिन उसे भर्ती रखा, इसके बाद उसकी सोनोग्राफी व कई टेस्ट करवाए। डॉक्टर्स ने परिजनों को ऑपरेशन कर पथरी निकालने को कहा जिस पर वह राजी हो गए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन के कहने पर ऑपरेशन व जांच के लिए उन्होंने 33 हजार रुपए जमा करवा दिए।

अस्पताल ने मामला छुपाने सोनोग्राफी से छेड़छाड़ का प्रयास भी किया

नर्सिंग स्टाफ ने ऑपरेशन करने के लिए सीताराम की लेफ्ट किडनी की जगह साफ कर वहां पर निशान लगा दिया और उसे ऑपरेशन थिएटर में ले गए। जहां डॉक्टर्स ने लेफ्ट की जगह राइट किडनी का ऑपरेशन कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने गलती छुपाने के लिए ऑपरेशन से पहले की गई सोनोग्राफी की रिपोर्ट में छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

मरीज सीताराम के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट विश्वकर्मा थाना पुलिस में दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने करवाई शुरू करते हुए अस्पताल के सोनोग्राफी रूम को सीज कर दिया है और सोनोग्राफी मशीन व मॉनिटर को जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस चिकित्सक व अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इधर परिजनों का कहना है कि यदि अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती है तो वे सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे।

Exit mobile version