जयपुर (ARLive news)। केरल में अन्ननास में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक खिलाकर मारने की घटना के कारण पुरे देश में आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर #JUSTICEFORELEPHANT लिख कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग कर रहे हैं। जयपुर के हाथी गांव में आयोजित खास श्रद्धांजलि सभा में हाथी गांव के हाथियों ने ही मृतक हथिनी सौम्या के चित्र को फूल और हार चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही महावतों ने भी फूल चढ़ाए।
हाथी गांव के हाथीपालक और महावत केरल में गर्भवती हथिनी को मारने की घटना को लेकर काफी दुखी और आक्रोशित हैं। महावत अजीज खान ने कहा कि विशालकाय शरीर वाला हाथी दिल का बहुत नरम होता है। यह जिस पर विश्वास करता है उसके भरोसे सब कुछ छोड़ देता है लेकिन इस भरोसे को बनाये रखने में कई साल लग जाते हैं। एक गर्भवती हथिनी के साथ ऐसी क्रूरता कोई शैतान ही कर सकता है। ऐसे क्रूर दानवों को जल्दी गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान महावतों ने सरकार से कहा कि पर्यटन ठप होने के कारण महावत भुखमरी की कगार पर आ गए हैं और एक वक्त भूखे रह कर हाथियों को पाल रहे हैं। उन्होनें सरकार से मांग रखी कि हाथी गांव के हाथियों के लिए तुरंत विशेष पैकेज दे।

