मुंबई,(ARLive news)। चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण महाराष्ट्र के पुणे व रायगड में 2-2 और पालघर में 1 कुल 5 लोगों की मौत हुई है, वहीं कई जगह मकानों को भारी नुकसान भी हुआ है। निसर्ग का असर गुरूवार को भी महाराष्ट्र के कई जिलों सहित देश के विभिन्न हिस्सों में दिखा। महाराष्ट्र के मुंबई सहित अन्य जिलों में भारी बारिश रही। मुंबई में अंधेरी, मलाड, पवई, महिम सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। कोरोना से जूझ रहे मुंबई वासियों के लिए इस तूफान से मुसीबतें और बढ़ा दी हैं।
मुंबई के अलावा पुणे, नासिक, रायगढ़ के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। इसके अलावा गुजरात, राजस्थान और मुध्यप्रदेश के कुछ जिलों में निसर्ग तूफान के कारण मौसम में बदलाव हुआ और हल्की तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई।
राहत कार्य जारी
चक्रवात निसर्ग से प्रभावित हुए इलाकों में राहत कार्य जारी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदर्ग जिले तूफान से काफी ज्यादा प्रभावित हुए हैं। सभी जिलों में राहत कार्य जारी है।

