Site iconSite icon AR Live News

विष्णुदत्त सुसाइड केस : लॉकडाउन उल्लंघन पर भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ व जनप्रतिधियों पर एफआईआर दर्ज

Fir lodged against bjp leader rajendra singh rathod in violation of lockdown in inspector vishnudutt caseFir lodged against bjp leader rajendra singh rathod in violation of lockdown in inspector vishnudutt case

उदयपुर,(ARLive news)। चूरू के राजगढ़ इंस्पेक्टर विष्णुदत्त विश्नोई के आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर इकट्ठे हुए भाजपा नेता चूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। सभी पर आरोप है कि इन्होंने थाने के गेट पर इकट्ठे होकर कोरोना लॉकडाउन का उल्लंघन किया है।

दर्ज एफआईआर के मुताबिक भाजपा से चूरू विधायक राजेन्द्र सिंह राठौड़, बसपा से पूर्व विधायक मनोज न्यांगली, चूरू जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व नगर पालिका चैयरमेन जगदीप बैरासरिया, चूरू में भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला, पूर्व जिला प्रमुख सहीराम विश्नोई, प्रवीण सरदार पुलिस सहित इकट्ठे हुए अन्य 100-200 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन कर मानव जीवन संकट में डालने के आरोप में राजस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, राजस्थान महामारी अध्यादेष और आईपीसी की धारा 269 व 270 के तहत मामला दर्ज किया है।

एफआईआर में आरोप है कि इंस्पेक्टर विष्णुदत्त की आत्महत्या के बाद थाने में पुलिसकर्मी परिजनों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिध और नेता थाने पर आए। थाने के बाहर इस आत्महत्या प्रकरण की न्यायिक जांच और सीबीआई जांच करवाने की मांग कर नारे लगाए। आरोप है कि इस दौरान इन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा और लॉकडाउन का उल्लंघन किया।

Exit mobile version