Site iconSite icon AR Live News

तापमान में मामूली गिरावट : उदयपुर में 39.4, जयपुर में 44.1, चुरू में 46.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

weather temperature in udaipur jaipur churu rajasthanweather temperature in udaipur jaipur churu rajasthan

hot sunny day

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना के साथ ही राजस्थान में नौपता भी अपना कहर बरपा रहा है। आज गुरूवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। लेकिन गर्म हवाओं लू से काफी लोग परेशान हुए। उदयपुर में आज दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर, चूरू और जोधपुर के तापमान में भी गिरावट आयी हैं। चुरू का तापमान आज 46.6 और बीती रात का 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जयपुर में आज दिन में 44.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और जोधपुर में दिन का अधिकतम तापमान 42.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लॉकडाउन के चलते जो लोग घरों में हैं, उन्हें तो फिर भी गर्मी के कहर का अंदाजा कम रहा, लेकिन जो लोग काम के चलते अपने कार्यालय गए या कंटेनमेंट जोन से बाहर खुले बाजारों के दुकानदार सूरज की तपिश, लू और गर्म हवाओं से काफी परेषान रहे।

 

Exit mobile version