Site iconSite icon AR Live News

टिड्डी दल का राजस्थान में आतंक: मारवाड़, मेवाड़ के बाद शेखावटी पहुंचा टिड्डी दल

tiddi attack on rajasthan croptiddi attack on rajasthan crop

सीकर(ARLive news)। राजस्थान में टिड्डी दल एक-एक कर जिलों के किसानों पर कहर बरपा रहा है। मारवाड़ और मेवाड़ के जिलों के बाद अब टिड्डी दल ने शेखावटी की ओर रूख किया है। टिड्डी दल झुंझुनू होते हुए बुधवार को सीकर जिले के नीमकाथाना में पहुंच गया। भारी संख्या में टिड्डी दल देखकर ग्रामीण परेशान हो गए। साथ ही प्रशासन में भी अफरा तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण लोगों ने इन्हें पीपे थाली बजाकर भगाया। इसके बाद टिड्डी दल हरियाणा की ओर बढ़ ही रहा था कि हवा का रुख बदलते ही ये वापस लौट आईं। पहली बार यह जयपुर की सीमा तक आ पहुंच गया हैं।

टिड्डी नियंत्रण के लिए प्रशासन ने तेजी से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कलेक्टरों की अध्यक्षता में गठित समितियों को पूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मौके पर पर्याप्त कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि टिड्‌डी दल का हमला होते ही तुरंत कीटनाशकों का छिड़काव किया जा सके। पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर सांसद तक सभी को वॉट्स एप ग्रुप बनाकर जोड़ा जा रहा है, जिससे एक से दूसरे स्थान पर सूचनाएं तेजी से पहुंचाई जा सकें।

कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया ने बताया कि टिड्डी प्रभावित जिलों में रिक्त पदों पर शीघ्र ही नई भर्ती से चयनित सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी और अन्य जिलों से भी कार्मिक नियुक्त किए जा रहे हैं।

Exit mobile version