Site iconSite icon AR Live News

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से जाने जिलों के हालात : जहां प्रवासी ज्यादा आए, वहां कोरोना पॉजिटिव बढ़े

rajasthan cm ashok gehlot direction on migrants quarantine must be strongrajasthan cm ashok gehlot direction on migrants quarantine must be strong

अब तक 946 प्रवासी संक्रमित : प्रवासियों के क्वारंटीन की पुख्ता हो व्यवस्था

जयपुर,(ARLive news)। मुख्यमंत्री ने आज बुधवार को राज्य के सभी जिलों के एसपी, कलेक्टर, उपखंड और तहसील स्तर के अधिकारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिले में बाहर से आ रहे प्रवासियों की संख्या अधिक है, ऐसे में होम क्वॉरंटीन की व्यवस्था पुख्ता होनी चाहिए। जो व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है, उसे तत्काल संस्थागत क्वॉरंटीन सेंटर भेज दिया जाए।

मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासियों की संख्या जिन जिलों में अधिक है, वहां पॉजिटिव केस बढे हैं। अभी तक शहरों में सीमित कोरोना संक्रमण अब गांवों में पहुंचने लगा है, जो हमारे लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि प्रभावी क्वारंटाइन व्यवस्थाओं के साथ स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। गौरतलब है कि राज्य में अब तक 946 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव आ चुके है। 

उन्होंने कहा कि वे सभी जिले जहां प्रवासी अधिक आ रहे हैं और जिला स्तर पर टेस्टिंग फैसिलिटी उपलब्ध नहीं है, वहां जल्द से जल्द जांच सुविधाएं विकसित की जाएं।

जहां प्रवासी ज्यादा आए, वहां कोरोना पॉजिटिव केस बढ़े

वीसी के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पेंशनर्स को समय पर दवाइयां उपलब्ध हों यह सुनिश्चित किया जाए। क्वारंटाइन सेंटर्स पर टॉयलेट-बाथरूम की उचित सुविधा उपलब्ध हों इसका ध्यान रखा जाए।

अन्य खबरों से अपडेट होने के लिए होम पेज पर जाएं

Exit mobile version