Site iconSite icon AR Live News

पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘अम्फान’ की रफ्तार 110 किमी प्रतिघंटा होगी : लोगों के लिए 1704 शेल्टर होम तैयार

Cyclone Amphan in West BengalCyclone Amphan in West Bengal

कोलकाता,(ARLive news)। चक्रवात अम्फान बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी, पारादीप से 110 किलोमीटर दूर है। ये 18-19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। एनडीआरएफ प्रमुख एसएन प्रधान ने बताया कि ओडिशा के तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार बढ़ी है और पारादीप में बारिश के साथ 100 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह रही है। हालांकि पश्चिम बंगाल में हवा की गति तेज नहीं है।

एनडीआरएफ प्रमुख ने कहा कि संकट की स्थिति को देखते हुए ओडिशा में बालासोर और भद्रक 1.5 लाख और पश्चिम बंगाल के 3.3 लाख को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। एसएन प्रधान ने आगे कहा कि हम अम्फान के लैंडिंग के समय और संभावित गति को देख रहे हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान के चलते समुद्र का पानी 4 से 6 मीटर ऊपर तक उठ सकता है, जिसके भूमि क्षेत्र में प्रवेश करेगा। आज शाम को पश्चिम बंगाल में सुंदरबन के पास लैंडफॉल की आशंका है। इस बीच हवा की रफ्तार 165 से 185 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अगले 6-8 घंटे खासे महत्वपूर्ण हैं।

चक्रवात की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 41 टीमें तैनात की गई हैं। वहीं बालेश्वर और मयूरभंज जिलों में निकासी अभियान चलाया जा रहा हैं। बता दें कि चक्रवात अम्फान से आज भूस्खलन की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान बंगाल के तटीय जिलों में भी बारिश शुरू हो चुकी है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए अब तक 1,704 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं।

Exit mobile version