अलवर (ARLive news)। जिले में पुलिस ने मंगलवार देर रात पुलिस ने 7 गौ-तस्करों को धरदबोचा है। तस्करों के कब्जे से तीन पिकअप गाड़ी में 17 गाय बरामद हुई है। जिनमें से 3 मर चुकी थी।
ततारपुर क्षेत्र के थानाधिकारी अजीत बड़सरा ने बताया कि सूचना मिली कि तस्कर गायों को वाहनों में भरकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मुस्तैद हो गई। इस दौरान पुलिस को 3 पिकअप बानसूर-ततारपुर के बीच आते हुए नजर आईं। जैसे ही तस्कर पुलिस से बचने के लिए नाकाबंदी तोड़कर भागने लगे, तो उनकी पिकअप पलट गई। इस दौरान पीछा कर रही पुलिस ने उन्हें धरदबोचा
पुलिस ने अनुसार तस्करों ने 3 पिकअप में 17 गायों को ठूंस-ठूंसकर भरा था। इनमें से 3 गाय मरी हुई मिलीं हैं। तस्करों ने बङी बेरहमी से इन गायों पैर और मुंह पर रस्सी बांध रखी थी। जिससे गाय आवाज नहीं निकाल सकें। पुलिस ने सभी गायों को गौशाला भिजवा दिया। तस्करों से सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह पिकअप में गायों को भरकर शाहपुरा के पास मनोहरपुर से मिर्जापुर ले जा रहे थे।

