जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने का रिकॉर्ड बना। प्रदेश में 338 कोरोना संक्रमितों की मंगलवार को पुष्टि हुई। वहीं राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5845 हो गयी है। अब तक 888 प्रवासी श्रमिक और कामगार कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
कल सोमवार को 307 संक्रमित थे, इससे पहले रविवार को 242, शनिवार को 213, शुक्रवार केा 213, गुरूवार को 206, बुधवार को 202 संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। इस अनुसार पिछले सात दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है और नए रिकॉर्ड बना रही है।
मंगलवार को भी सर्वाधिक 87 केस डूंगरपुर में मिले। डूंगरपुर में कुल 211 संक्रमितों में 201 प्रवासी श्रमिक और कामगार हैं। इसके बाद पाली में 77 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, पाली के भी कुल 209 संक्रमितों में 90 प्रवासी श्रमिक-कामगार हैं। जोधपुर में 39 नए केस की पुष्टि हुई है।
उदयपुर में आज 16 नए संक्रमित मिले हैं, जिससे कुल संख्या 417 हो गयी है। उदयपुर में 1 केस चरक हॉस्टल के सामने छीपा कॉलोनी में पाया गया है। 3 प्रवासी गोगुंदा के मोड़ी गांव में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सभी केस पुराने संक्रमित मरीज के संपर्क के लोग ही हैं।
राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की की रिपोर्ट

