Site icon AR Live News

झुंझुनूं में 3.2 रिक्टर तीव्रता का भूकंप आया

earth quake in jhunjhunu rajasthan

झुंझुनू (ARLive news)। राजस्थान के झुंझुनूं में मंगलवार सुबह सुबह 9:21 पर कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.2  रिक्टर थी। मौसम केंद्र जयपुर के अधीक्षक शिव गणेश के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे गहराई में माना गया है। भूकंप के झटके जिले के उदयपुरवाटी, चिड़ावा, इस्लामपुर सहित कुछ इलाकों में महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचनाएं नहीं है। उसके बाद लोगों ने प्रशासन को फोन से भूकंप के बारे में जानकारी दी। बता दें कि भूकंप का अक्षांश 28 डिग्री नॉर्थ और देशांतर 75.7 ईस्ट रहा है।

Exit mobile version