Site iconSite icon AR Live News

देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख से अधिक हुई : राजस्थान में 5757 कोरोना पॉजिटिव हुए

india corona positive toll more than 1 lakhindia corona positive toll more than 1 lakh

नयी दिल्ली,(ARLive news)। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के चिंताजनक आंकड़े के पार पहुंच गयी है। आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 2174 हो गयी है। इसमें 3167 लोगों की मौत हो चुकी है। 39589 लोग ठीक हो चुके हैं और 59412 संक्रमितों का अभी उपचार जारी है।

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5757 हो गयी है। इसमें आज दोपहर तक 250 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। उदयपुर में आज13 नए संक्रमित पाए गए हैं और यहां संक्रमितों की कुल संख्या 414 हो गयी है।

जयपुर में दुकानें खुली, सड़कों पर शुरू हुई आवाजाही

देश के विभिन्न राज्यों में लागू सषर्त लॉकडाउन और शुरू हुई आवाजाही के चलते संक्रमितों की संख्या के बड़े स्तर पर बढ़ने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। आज जयपुर परकोटे में तो सुबह यह हालात हुए कि कई जगह गाड़ियों की कतार लग गयी। लोगों ने दुकान, मार्केट खोल दिए और काफी भीड़-भाड़ रही। हालां कि लोगों ने कोशिश रही कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। इस स्थिति में पुलिस के लिए नियंत्रण करना काफी चुनौती पूर्ण हो गया है। कौन काम से जा रहा है और कौन बिना काम के यह पुलिस कैसे पता कर सकेगी।

देश के राज्यों की स्थिति

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 35058 हो चुकी है, इसमें 1249 की मौत हो गयी है। वहीं 8437 लोग ठीक हो चुके हैं।

तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या 11760 हो गयी है, यहां मृतक को की संख्या 82 और ठीक होने वाले मरीज 4406 हैं।

गुजरात में 11746 संक्रमित हो गए हैं, यहां 694 लोग दम तोड़ चुके हैं और 4408 मरीज ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 10 हजार से अधिक होकर 10554 हो गयी है। यहां 166 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं 4750 लोग ठीक हो चुके हैं।

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5757 हो गयी है। 139 की मौत हो चुकी है, वहीं 2869 ठीक हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश में संक्रमितों की संख्या 5236 हो चुकी है, यहां 252 की मौत हो चुकी है और 2435 लोग ठीक हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में 4605 संक्रमित हैं। यहां 118 लोगों की मौत हो चुकी है और 2783 लोग ठीक हो चुके हैं।

Exit mobile version