पवन लोहार,उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के विभिन्न जिलों में फसलें तबाह कर चुके टिड्डी दल ने रविवार को उदयपुर के झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के कोटड़ा में हमला किया। टिड्डियों का यह दल पाकिस्तान से जोधपुर होता हुआ सीमावर्ती क्षेत्र से उदयपुर पहुंचा। यहां टिड्डी दल ने किसानों की मूंग व सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार टिड्डी दल ने फुलवारी की नाल वन रेंज के खेतों में नुकसान पहुंचाने के बाद टिड्डी दल झाड़ोल पंचायत समिति के रोईमाला, ओड़ा और थोबावाड़ा की तरफ पहुंचा। इसकी सूचना पटवारियों ने उच्च अधिकारियों को भी दी।

