Site iconSite icon AR Live News

नेता प्रतिपक्ष कटारिया का सरकार से सवाल : सड़कों पर चल रहे मजदूरों का कौन है गुनहगार…?

rajasthan Opposition leader gulab chand kataria asks who is responsible for migrant workers on roadrajasthan Opposition leader gulab chand kataria asks who is responsible for migrant workers on road

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सवाल किया है कि घरों को लौटने के लिए सड़कों पर चल रहे हजारों प्रवासी श्रमिकों का गुनहगार कौन है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

कटारिया ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा है कि श्रमिकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवाया है, लेकिन ट्रेनों की जो व्यवस्था है, वह नाकाफी है। राजस्थान सरकार राजस्थानी श्रमिकों को लाने के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाए, अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था करे। क्यों कि अगर सरकार ऐसा नहीं कर पाती है तो प्रवासी किसी न किसी तरह से घर की ओर लौटेंगे। फिर चाहे वे पैदल निकलें, या किसी अन्य साधन से। सरकार ने सड़कों पर श्रमिक पैदल न चले, इसके लिए एसडीओ को जिम्मेदारी सौंप तो दी, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर हजारों की संख्या में श्रमिक पैदल चल रहे हैं। सरकार तय करे कि इसका गुनहगार और जिम्मेदार कौन है।

जेल में कैदी को तब ही भेजें जब कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ जाए

कटारिया ने जयपुर जिला जेल में 119 कैदियों के कोरोना संक्रमित होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि जेल में किसी कैदी को प्रवेश देने से पहले उसका कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए और उसकी रिपोर्ट नेेगेटिव आने के बाद ही उसे जेल में प्रवेश देना चाहिए।

Exit mobile version