Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में 17 पॉजिटिव बढ़े : 6 प्रवासी श्रमिक जो मुंबई, बेंगलूरू से आए थे

6 migrant worker corona positive in udaipur6 migrant worker corona positive in udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में रविवार दोपहर तक 17 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसमें 6 संक्रमित तो प्रवासी श्रमिक हैं, जो मुंबई और बेंगलुरू से आए थे। इसमें तीन कामगार कानोड़ में हैं, एक सलूंबर के बामनिया गांव, एक सलूंबर के ही कुम्हार मोहल्ला से और एक सराड़ा के वीरपुरा गावं से हैं। उदयपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 379 हो गयी है।

बेड़वास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पिटल और एमबी हॉस्पिटल के 1-1 स्टाफ में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में सेक्टर-14 में 2 और पानेरियों की मादड़ी में 1 नए संक्रमित की पुष्टि हुई है। 3 संक्रमित कांजी का हाटा और खैरादीवाड़ा से हैं। पहले माछला मगरा में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क के दो लोग और अम्बावगढ़ में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क के 1 व्यक्ति के भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इस बीच राहत की एक खबर यह भी है कि उदयपुर के मल्लातलाई के रजा कॉलोनी में मिले पहले पॉजिटिव परिवार के अब चारों सदस्य ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज रजा कॉलोनी की रहने वाली एमबी हॉस्पिटल की नर्स और उनके पति को भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनसे पहले परिवार के दोनों बच्चों के भी ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।

Exit mobile version