Site icon AR Live News

उदयपुर से वाराणसी के लिए 1422 प्रवासियों को लेकर रवाना हुई ट्रेन

1422 migrants loads train depart udaipur to varanasi

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर से रविवार को वाराणसी क लिए 1422 प्रवासियों को लेकर ट्रेन रेलवे स्टोशन से रवाना हुई। जिला कलेक्टर आनंदी के निर्देशन में उदयपुर व आसपास के जिलों से 1422 प्रवासियों को रेलव स्टेशन लाया गया और पूरी प्रक्रिया के बाद सभी 24 कोच की ट्रेन में सवार हुए। यह ट्रेन चित्रकूटनगर,  प्रयागराज और झांसी में प्रवासियों को छोड़ते हुए वाराणासी पहुंचेगी।

इन प्रवासियों को अलग-अलग जिलों से बसों के माध्यम से यहाँ लाया गया था। उदयपुर रेलवे स्टेशन पर इन समस्त यात्रियों को भोजन पैकेट्स और पानी की बोतल दी गयी।। इससे पूर्व इन समस्त यात्रियों की स्क्रीनिंग भी की गई। इन समस्त प्रक्रियाओं में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई।

ट्रेन रवाना होने के से पहले अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओ.पी.बुनकर ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और हर नियम की पालना ठीक से हो रही है, इस बात का ध्यान भी रखा। इस अवसर पर सहित जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और इन प्रवासियों के गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्थाओं को पूर्ण करवाया।

Exit mobile version