जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज शनिवार को 4960 संक्रमित हो गए हैं। राज्य में आज 213 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से आज सर्वाधिक जयपुर में 131 मिले। जयपुर का यह आंकड़ा बढ़ने का कारण जयपुर जेल रही है। जयपुर जेल में आज हुए कोरोना विस्फोट से वहां 116 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
इसके अलावा उदयपुर जिले में आज शांति रही, सुबह 8 संक्रमितों के बाद नए संक्रमित नहीं आए। लेकिन डूंगरपुर जिले में 27 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अजमेर, भीलवाड़ा, धोलपुर में 7-7, सिरोही में 10 संक्रमित बढ़े हैं।
राज्य में 4960 में से 2572 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। राजस्थान में आज जयपुर में 1 मरीज की मौत हुई है, अब तक राज्य में 126 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

