Site iconSite icon AR Live News

जयपुर जेल बनी कोरोना का नया हॉट-स्पॉट : जेल में 116 कैदी कोरोना संक्रमित

116 prisoners corona positive in jaipur jail116 prisoners corona positive in jaipur jail

जयपुर,(ARLive news)। जयपुर के रामगंज में फटे कोरोना बम के बाद अब जयपुर जिला जेल कोरोना का हॉट-स्पॉट बन गयी है। शनिवार को जयपुर की जेल में 116 कैदियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जेल में ही कोविड केयर सेंटर बना दिया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है।

देश में संक्रमित जेलों में जयपुर तीसरे नंबर पर आ गयी है। सबसे ज्यादा संक्रमित मुंबई की ऑर्थर रोड स्थित जेल और दिल्ली की रोहिणी स्थित जेल में हैं। इसके बाद जेल में सर्वाधिक संक्रमितों की संख्या जयपुर जेल में हो गयी है। जयपुर जेल में आए संक्रमितों के बाद राज्य में सभी जेलों में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उदयपुर के लिए राहतभरी खबर यह है कि आज सुबह 8 संक्रमितों की रिपोर्ट के अलावा पूरे दिन में यहां 289 टेस्ट हुए हैं और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उदयपुर में 362 कोरोना संक्रमित केस हैं।

Exit mobile version