उदयपुर/जयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 317 हो गयी है। आज उदयपुर में एक दिन में सर्वाधिक 60 संक्रमितों की बढ़ोतरी हुई है। कल रात 9 बजे की रिपोर्ट तक उदयपुर में 257 संक्रमित थे, जो आज रात 9 बजे तक की रिपोर्ट में बढ़कर 317 हो गए है।
इसमें अंबावगढ से 1़, ओत्सवाल नगर से 1, सेक्टर 14 से 5, भूपालपुरा ओ रोड से 1, धानमंडी से 2, गुलाब बाग से 1 से हैं। बाकि सभी 49 संक्रमित कांजी का हाटा सहित आस-पास के मौहल्लों से हैं।

