जयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के प्रभारी मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल को ब्रेन हैमरेज होने से जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भंवरलाल मेघवाल सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग समाज कल्याण विभाग के मंत्री भी हैं।
जानकारी के अनुसार दिन में तो वे स्वस्थ थे। अचानक शाम को चक्कर आने से वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सिटी स्कैन में ब्रेन हैमरेज होना सामने आया है।
उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भंवरलाल के परिजनों के बात की है और उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उनको देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचने वाले हैं।

