Site iconSite icon AR Live News

1 जून से केंद्रीय बलों की कैंटीनों में सिर्फ स्वदेशी उत्पाद ही बिकेंगे : गृहमंत्रालय का निर्देश

only indian products will available in central forces canteen from 1 june home ministry orderonly indian products will available in central forces canteen from 1 june home ministry order

नई दिल्ली,(ARLive news)। गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि केंद्रीय सशत्र बलों के कैंटीनों में एक जून से सिर्फ स्वदेशी उत्पाद ही बिकेंगे। गृहमंत्री ने यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 मई की घोषणा के बाद लिया है, जिसमें प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी को अपनाने की बात कही थी और देश को आगे ले जाने के लिए आर्थिक राहत घोषणा की थी। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि अब सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज यानी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों  के कैंटीनों में सिर्फ स्वदेशी सामानों की बिक्री होगी।

01 जून 2020 से देशभर की सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों  कैंटीनों पर यह लागू होगा। इससे लगभग 10 लाख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों  कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि गृह मंत्रालय ने बुधवार को फैसला लिया कि अब सीएपीएफ के कैंटीनों में देश में बने उत्पादों की ही बिक्री की जाएगी।

उन्होंने देशवासियों से भी देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की है। इसी दिशा में आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी।

Exit mobile version