उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में आज 22 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 246 हो गयी है। इनमें सेक्टर 14 के 2-बटा में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं। 1 मई को इनकी कांजी का हाटा निवासी माता जी की मृत्यु हो गयी थी, तो ये महिला कांजी का हाटा गयी थीं।
वहीं सवीना जैन मंदिर के पीछे भी एक कोरोना संक्रमित श्रमिक पाया गया है। बताया गया है कि यह कांजी का हाटा सहित अंदरूनी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के चल रहे कार्य में काम कर रहे थे और इस कारण उधर जा रहे थे।
इनके अलावा 16 लोग कांजी का हाटा और आस-पास के मौहल्लों के रहने वाले हैं। 2 संक्रमित गुलाब बाग के हैं, ये दो दिन पहले मिले कोरोना संक्रमित के संपर्क के ही लोग हैं। वहीं दो लोग ग्रामीण क्षेत्र में जावद के रहने वाले हैं। ये पिछले दिनों मुंबई से लौटे थे और यहां आने के बाद इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

