उदयपुर,(ARLive news)। शहर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजे आयी रिपोर्ट के अनुसार 32 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसमें 28 तो कांजी का हाटा और आस-पास के मौहल्ले से हैं, लेकिन 1 केस अलीपुरा, 1 केस न्यू-भूपालपुरा, एक केस सलूंबर और एक एमबी हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर हैं, न्यू भूपालपुरा के कोरोना संक्रमित एमबी हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड के मेल नर्स बताए जा रहे हैं। । एपी सेंटर कांजी का हाटा के बाद अलीपुरा ने भी प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
अलीपुरा भी काफी सकड़ी गलियों में बसा घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां कोरोना पॉजिटिव मिला व्यक्ति पेशे से बस ड्राइवर है और पिछले दिनों रतनपुर बॉर्डर तक भी गया था। इनके परिवार में ही 20 से 25 सदस्य हैं। प्रशासन ने अलीपुरा क्षेत्र में र्क्फ्यू लगा दिया है और परिवार व संपर्क में आए सभी लोगों की जांच के लिए सैंपल ले रहा है।
अभी तक बस ड्राइवर बता रहा है कि वह खाली बस लेकर रतनपुर बॉर्डर तक गया था और खाली बस लेकर वापस आ गया। लेकिन व्यावहारिक तौर पर उसकी इस बात पर पूरी तरह भरोसा नहीं हो रहा है, ऐसे में पुलिस अन्य संसाधनों से इस संबंध में पड़ताल कर रही है।

