Site icon AR Live News

थानाधिकारी चेनाराम ने समझी बच्चियों की पीड़ा : एनजीओ के सहयोग से पहुंचाए सेनेटरी नेपकीन

udaipur rural area needy teenager girls get sanitary napkin by police inspector chenaram

उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना वायरस के बचाव में जहां साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है, वहीं इस दौरान ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में किशोरियों को उनके मासिक धर्म के समय बिना सेनेटरी नेपकीन के काफी पीड़ा और असहजता से गुजरना पड़ रहा है। उदयपुर के गोवर्धन विलास थानाधिकारी चेनाराम पचार ने बच्चियों, किशोरियों की इस पीड़ा को समझा और गूंज एनजीओ के सहयोग से उन तक सेनेटरी नेपकीन पहुंचाए हैं।

थानाधिकारी चेनाराम पचार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से काफी कॉल आ रहे थे कि बच्चियों को सेनेटरी नेपकीन नहीं मिल पाने से काफी समस्या हो रही है। पहले तो स्कूल से सेनेटरी नेपकीन मिल जाते थे, लेकिन स्कूल बंद होने से वहां से नहीं मिल पा रहे हैं। घर में इतने रूपए नहीं हैं कि यह खरीद सकें। इस पर हमने गूंज संस्थान से बात की और किशोरियों की पीड़ा बतायी। गूंज संस्थान के सहयोग से सेनेटरी नेपकीन सहित आवश्यक साामग्री की किट तैयार करवायी और बच्चियों में वितरित की गयी।

150 किट किशोरियों तक पहुंचायी 

आज काया, बारापाल और खजूरी गांव में स्कूल में पढ़ने वाली 50-50 किशोरियों को किट दिए हैं। एक किट में 12 महीने के अनुसार सेनेटरी नेपकीन, दो सूट, एक थैला सहित लड़कियों के उपयोग में आने वाली आवश्यक साामग्री है। बच्चियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए स्कूल में बुलाया। कोरोना से बचाव में सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी और किट दीं। डीएसपी प्रेण धणदे ने भी बच्चियों को कोरोना से बचाव के तरीके बताए और घरों में रहने के लिए कहा। अन्य स्थान से भी अगर जरूरतमंद बच्चियों के लिए सूचना आती है तो उन तक भी संस्थान के सहयोग से किट उपलब्ध करवायी जाएगी।

Exit mobile version