Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में आज फिर सर्वाधिक केस उदयपुर में: प्रदेश में 174 में 49 उदयपुर के कोरोना संक्रमित

Udaipur 49 corona positive out of Rajasthan 174 Corona Positive (2)Udaipur 49 corona positive out of Rajasthan 174 Corona Positive (2)

जयपुर,(ARLive News)। राजस्थान में आज 174 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। सोमवार को भी सर्वाधिक केस उदयपुर में बढ़े। एक दिन में उदयपुर में 49 नए केस आए है, जिससे उदयपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 182 हो गयी है। वहीं राज्य में आज अजमेर में 1, जयपुर में 2 और पाली में 2 लोगों की मौत हुई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 113 हो गया है, वहीं संक्रमितों की संख्या 3988 हो गयी है।

देश में आज 3540 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। महाराष्ट्र में 23401 संक्रमित हैं, वहीं आज वहां 36 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, महाराष्ट्र में अब तक 868 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है। गुजरात में 8542 संक्रमित हो गए है, इसमें 513 की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 8002 संक्रमित और 65 की मौत हो चुकी है। दिल्ली में 7233 संक्रमित और 73 की मौत हो चुकी हे। मध्यप्रदेश में 3785 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 221 की मौत हो चुकी है।

Exit mobile version