क्वॉरंटीन उन लोगों को किया है, जिनकी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आ चुकी है।
उदयपुर,(ARLive news)। कोरोना संक्रमण का एपी सेंटर बने कांजी का हाटा सहित आस-पास के मौहल्लों में संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन अब कोरोना नेगेटिव आए लोगों को देबारी पेसिफिक यूनिवर्सिटी हॉस्टल में क्वॉरंटीन कर रहा है। अभी तक 4 बसों में 74 लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। इनमें ज्यादातर लोग कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों के परिवार सदस्य या क्लोज कॉन्टेक्ट पड़ोसी हैं।
जानकारी के अनुसार करीब 74 लोगों को यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में क्वॉरंटीन कर दिया गया है। पुलिस सभी चिह्नित घरों में जाकर उनका जरूरी सामान लेकर आने को कह रही है। इसके लिए उन्हें लोगों की काफी समझाइश भी करनी पड़ रही है।
अशोक नगर में भी लगा कर्फ्यू
उदयपुर में रविवार को 9 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां कुल 112 संक्रमित हो गए हैं। इसमें जनाना अस्पताल की एक नर्स भी बतायी जा रही है, ये डिलीवरी के बाद कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के संपर्क में आयी थीं। 9 संक्रमितों में 1 अशोक नगर, 2 कांजी का हाटा, 2 कुम्हारवाड़ा, राव जी का हाटा, 1 देवाली क्षेत्र और 1 मेनार से बताये जा रहे हैं। इसके बाद अशोक नगर में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।

