उदयपुर,(ARLive news)। सवीना थाना क्षेत्र में जयसमंद रोड पर एचपी के गैस गोदाम के पास चोटिया मगरी पर रविवार रात को आग तेज हो गयी और काफी हिस्से में फैल गयी। पहाड़ी पर आग बढ़ती देख ग्रामीण सतर्क हो गए और पुलिस और वनकर्मियों को सूचना दी।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पहाड़ी पर आग शाम 4 बजे से ही सुलग रही थी और जंगल में बढ़ रही थी। हालां तक तब किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात होते-होते आग काफी तेज हो गयी और पहाड़ी पर जंगल में फैल गयी। पहाड़ी से नजदीक एचपी गैस का गोदाम होने से क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गयी है। हालां कि अभी तक न तो फायरब्रिगेड को सूचना पहुंची है कि वह गोदाम की तरफ आग को बढ़ने न दे।

