Site iconSite icon AR Live News

हिरणमगरी में दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव : पूरा उदयपुर शहर कंटेनमेंट जोन घोषित हुआ

udaipur collector announced containment zone to udaipur municiple areaudaipur collector announced containment zone to udaipur municiple area

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में शुक्रवार देर रात तक 6 नए कोरोना संक्रमित और पाए गए हैं। इनमें संक्रमित पति-पत्नी हिरणमगरी सेक्टर 3 के रहने वाले हैं। एक कोरोना संक्रमित वल्लभनगर के आकरिया गांव का है, वहीं 3 संक्रमित कांजी का हाटा क्षेत्र से ही हैं। हिरणमगरी सेक्टर 3 निवासी दंपत्ति की कांजी के हाटा के पास राव जी का हाटा में किराणे की दुकान है। ऐसे में इनके संक्रमित होने की संभावना कांजी का हाटा क्षेत्र से ही है। उदयपुर में संक्रमितों की संख्या 85 हो गयी है।

उदयपुर में कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए कलेक्टर आनंदी ने पूरे उदयपुर शहर (सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र) को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। 9 मई दोपहर 12 बजे से इसके नियम लागू हो जाएंगे। इसके तहत शहरी क्षेत्र में मिली सभी प्रकार की छूट-शिथिलताएं खत्म कर दी गयी हैं। हालां कि इसमें औद्योगिक क्षेत्र को शामिल नहीं किया है। लेकिन अब आमजन शहरी क्षेत्र में आवाजाही भी नहीं कर सकते हैं। लोगों को अब अपने घरों में ही रहना होगा। कलेक्टर ने कर्फ्यू क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र के लिए 3 मई तक मान्य पास को वैद्य रखा है। ऐसे में फूड डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य कर रहे एनजीओ और अन्य लोग अपने पास के साथ ही आ-जा सकेंगे।

Exit mobile version