Site iconSite icon AR Live News

कोटा में कोरोना संक्रमण के डर से युवक घर की तीसरी मंजिल से कूदा

kota fear of corona infection a boy jumped from third floor of buildingkota fear of corona infection a boy jumped from third floor of building

कोटा (ARLIve news)।  कोरोना का कहर अब लोगों की मानसिकता पर भी गहरा असर डाल रहा हैं । लोग इस कदर भयभीत हो गए हैं कि वो खुद की जान लेने से भी नहीं चूंक रहे हैं । ऐसा ही एक मामला कोटा में भी सामने आया।

कोटा के कैथूनीपोल थाना इलाके में एक व्यक्ति कोरोना के डर से अपने  घर की तीसरी मंजिल से कूद गया। फ़िलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल  कुछ दिन पहले उसकी बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसका इलाज  मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस कारण  व्यक्ति के मन में खुद के भी संक्रमित होने का डर बैठ गया। इसी गलतफहमी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया और घर की तीसरी मंजिल से कूद गया।

Exit mobile version