Site icon AR Live News

विशाखापट्टनम में गैस रिसाव से 8 की मौत : गैस इतनी घातक कि जो जहां खड़ा था, वहीं गिर गया

visakhaptnam-chemical-gas-leakage 8 dead (123)

विशाखापट्टनम,(ARLive news)। आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के वेंकटपुरम गांव में गुरूवार तडके कैमिकल फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव से 8 लोगों की मौत हो गयी। गैस इतनी ज्यादा घातक थी कि जो जहां था वहीं गिर गया। पुलिस को भी लोगों तक पहुंचने में काफी समस्या हुई। पुलिस ने बताया कि करीब 50 लोग उन्हें सडक पर बेहोश मिले और 1000 से ज्यादा लोग बीमार है।

जानकारी के अनुसार गैस का रिसाव एलजी पाॅलिमर्स इंडस्ट्री के प्लांट से हुआ है। घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच की बतायी जा रही है। कुछ लोग तो घरों में सोते-साते ही बेहोश हो गए।बचाव कार्य में लगी टीमें घर-घर जाकर लोगों को चेक कर रही हैं।

Exit mobile version