Site icon AR Live News

कांजी का हाटा में संक्रमित होमगार्ड की निगम सफाईकर्मी पत्नी, मां, भाई और एक पड़ोसी भी कोरोना संक्रमित

उदयपुर,(ARLive news)। सूरजपोल थाना क्षेत्र के हेलालवाड़ी के कांजी का हाटा में कोरोना संक्रमित होमगार्ड के पत्नी, मां, भाई और एक पड़ोसी के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। गुरूवार को इन सभी के सैंपल पॉजिटिव आए है। प्रषासन इन सभी के क्लोज कॉन्टेक्ट की जांच के लिए अब गहनता से स्क्रीनिंग-सैंपलिंग कर रहा है।

होमगार्ड की पत्नी और मां दोनों ही नगर निगम में सफाई कर्मचारी है, ऐसे में ये निगम में किस-किस स्टाफ के संपर्क में आए उनकी भी जांच होगी।

Exit mobile version