Site iconSite icon AR Live News

कोरोना संक्रमित होमगार्ड राशन वितरण की टीम में लगा था : मेडिकल टीम को घनी आबादी क्षेत्र में स्क्रीनिंग में आ रही समस्या

udaipur medical team taking sample of home guard for corona testudaipur medical team taking sample of home guard for corona test

उदयपुर,(ARLive news)। सूरजपोल थाना क्षेत्र के हेलावाड़ी के पास कांजी का हाटा में कोरोना संक्रमित मिले होमगार्ड यूआईटी में तैनात थे और उन्हें घर-घर हो रहे राशन वितरण की टीम में लगाया गया था। वे राशन वितरण के लिए नियमित जरूरतमंदों के यहां जा रहे थे। ऐसे में प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है।

कांजी का हाटा सिटी के अंदर बेहद संकरी गलियों में घनी आबादी वाला क्षेत्र है। ऐसे में वहां स्क्रीनिंग करने जा रही टीम को भी काफी समस्या आ रही है। क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना बहुत ही मुश्किल से हो रही है।

प्रशासन ने होमगार्ड के सभी परिजनों को हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया है और सभी के सैंपल जांच के लिए ले लिए गए हैं। होमगार्ड के पिता, पत्नी और मां तीनों ही नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं। पिता में लक्षण होने के चलते उनके संक्रमित होने की आशंका बढ़ गयी है। हालां कि शाम तक परिजनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

मेडिकल टीम ने यूआईटी में भी उन सभी के सैंपल लिए हैं जो पिछले दिनों में होमगार्ड के संपर्क में आया था। होमगार्ड के भाई न्यूज चैनल में कैमरापर्सन हैं, ऐसे में न्यूज चैनल के पत्रकार भी होमगार्ड के भाई की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version