Site icon AR Live News

कश्मीर में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू मारा गया

hizbul mujahideen commander riyaz naiku killed in army operation

जम्मू,(ARLive news)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच आज सुबह हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर रियाज नायकू मारा गया है। नायकू के साथ उसका साथी आदिल भी मार दिया गया है।

गांव में नायकू के छुप होने की सूचना पर जब जवानों ने घेराबंदी की तो आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गयी। एनकाउंटर शुरू हुआ तो सुरक्षा बलों ने 40 किलो आईईडी से उस घर को उड़ा दिया, जहां से नायकू फायरिंग कर रहा था। इसमें नायकू और उसका साथी आदिल मारा गया।

मुठभेड़ दो जगहों पर चल रही है। अवंतीपोरा के शरशाली एरिया में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है, यहां अब भी मुठभेड़ जारी है। वहीं, पंपोर के शार एरिया में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर कर लिया है, यहां रूक-रूककर फायरिंग हो रही है।

Exit mobile version