Site icon AR Live News

श्रमिक उदयपुर से यूपी और छात्र कोटा से पुणे पहुंचे

उदयपुर,(ARLive news)। केन्द्र सरकार के श्रमिक-कामगारों और छात्रों को उनके गांव, घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन और बसें चलाने की अनुमति देने के बाद अब उनका जाना शुरू हो गया है।

कल रात उदयपुर में क्वॉरंटीन किए गए उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को बसों से रवाना किया गया। यहां ये श्रमिक 32 दिन से सिंघानिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में क्वॉरंटीन थे। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले कुछ दिनों से बार-बार यूपी सरकार से संपर्क कर श्रमिकों को उनके घर भेजे जाने के लिए प्रयास कर रहे थे।

राज्य सरकार अब दूसरे राज्य से राजस्थान आने की मांग कर रहे कामगारों को लाने के प्रयास में भी जुट गयी है। उदयपुर में ही करीब 35 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 10 हजार जाने वाले और 25 हजार आने वाले कामगारों के आवेदन हैं। ये ऐसे लोग हैं जिनके पास खुद के वाहन नहीं हैं। ऐसे में राज्य सरकार इन श्रमिक-कामगारों को लाने के लिए दूसरे राज्यों की सरकार से बात कर रही है।

कोटा के छात्रों से कहा अपने बैग पैक कर लो

कोटा में लॉकडाउन में फंसे छात्रों के चेहरों पर भी खुशी आ गयी है। महाराष्ट्र की 74 बसें कोटा में फंसे छात्रों को वापस ले गयी हैं। सभी की स्वास्थ्य जांच कर क्वॉरंटीन रहने की सलाह दी गयी है। वहीं कोटा प्रषासन ने बिहार के छात्रों को आश्वस्त किया है कि उन्हें भी उनके घर जल्द ही भेजा जाएगा।

Exit mobile version