Site iconSite icon AR Live News

प्रशासन ने अनंता रिसोर्ट को क्वॉरंटीन सेंटर सूचि से बाहर किया.! डॉक्टर्स को अनंता से लाभगढ़ शिफ्ट होने के आदेश

udaipur ananta resort is out of quarantine center listudaipur ananta resort is out of quarantine center list

उदयपुर,(ARLive news)। जिले और राज्य में कई होटल्स प्रयास कर रहे हैं कि वे प्रशासन की क्वेरंटाइन सेंटर की सूचि में नहीं आएं। लेकिन उदयपुर में अनंता रिसोर्ट को तो क्वॉरंटीन सेंटर की सूची में लेने के अगले दिन ही उसे इससे बाहर कर दिया गया है। क्वॉरंटीन सेंटर्स के को-ऑर्डिनेट कर रहे डॉ. राहुल जैन ने बताया कि अनंता रिसोर्ट में 4 डॉक्टर्स को क्वॉरंटीन किया गया था। आज हमारे पास कलेक्ट्री से आदेश आए हैं कि अनंता को क्वॉरंटीन सेंटर की सूची से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में हमने अनंता में क्वॉरंटीन हुए डॉक्टर्स को चीरवा से आगे लाभगढ़ रिसोर्ट में शिफ्ट होने के लिए बोल दिया है। लाभगढ़ में अभी पहले से ही 24 लोगों को क्वॉरंटीन किया जा चुका है।

कलेक्टर आनंदी ने गुरूवार को ही शहर के 7 होटल्स को अधिग्रहित करने के आदेश दिए थे, इसमें अनंता रिसोर्ट भी शामिल था। अनंता रिसोर्ट के 50 कमरे अधिग्रहित किए गए थे। लेकिन इसके अगले दिन ही अनंता रिसोर्ट को क्वॉरंटीन  सेंटर सूची से बाहर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले में कलेक्टर ने करीब 15-20 होटल्स-रिसोर्ट को अधिग्रहित करने के आदेश जारी किए हुए हैं।

सवाल है कि ऐसा क्या हुआ कि बाकि होटल्स को तो क्वॉरंटीन सेंटर बनाया हुआ है, लेकिन अनंता को इस सूचि से बाहर कर दिया है..? क्वॉरंटीन सेंटर्स को को-ऑर्डिनेट कर रहे डॉ. राहुल जैन ने बताया कि अनंता रिसोर्ट को क्वॉरंटीन सेंटर सूची से बाहर क्यों किया गया है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में आदेश कलेक्ट्री से होते हैं। हमें तो सिर्फ आदेशों की पालना करवाते है।

अनंता के कमरों का स्ट्रक्चर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अच्छा है फिर क्यों..?

देखा जाए तो अनंता रिसोर्ट भी उतना ही दूर है, जितना कि लाभगढ़ रिसोर्ट। यहां तक कि लोकेशन वाइज अनंता रिसोर्ट हाईवे पर नहीं है, जबकि लाभगढ़ रिसोर्ट हाईवे पर पड़ता है। अनंता रिसोर्ट में एक खासबात यह है कि यहां कमरों का स्ट्रक्चर झोपड़ियों की तरह अलग-अलग बना हुआ है। तो यहां तो काफी बेहतर तरीके से क्वॉरंटीन किया जा सकता था। फिर ऐसा क्या हुआ कि कलेक्ट्रेट से आदेष जारी हुए कि अनंता रिसोर्ट को क्वॉरंटीन सेंटर की सूची से बाहर किया जाता है।

क्वॉरंटीन सेंटर्स को को-ऑर्डिनेट कर रहे डॉ. राहुल जैन ने बताया कि अनंता रिसोर्ट में 4 डॉक्टर्स को क्वॉरंटीन किया गया था। आज हमारे पास कलेक्ट्री से आदेश आए हैं कि अनंता को क्वॉरंटीन सेंटर की सूची से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में हमने अनंता में क्वॉरंटीन हुए डॉक्टर्स को चीरवा से आगे लाभगढ़ रिसोर्ट में शिफ्ट होने के लिए बोल दिया है। लाभगढ़ में अभी पहले से ही 24 लोगों को क्वॉरंटीन किया जा चुका है।

Exit mobile version