Site iconSite icon AR Live News

तम्बाकू-गुटखा व्यापारी से मिलीभगत के आरोप में अंबामाता थाना के दो कांस्टेबल, एक ड्राइवर लाइन हाजिर

tobacco banned in corona lockdowntobacco banned in corona lockdown

उदयपुर,(ARLiive news)। कोरोना लॉकडाउन में पुलिस भले ही जी-जान से जुटी हुई है, इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी के कृत्यों से विभाग की बदनामी हो रही है। अंबामाता थाना के फतहपुरा चौकी पर तैनात दो कांस्टेबल कर्मवीर, सुमित यादव और एक ड्राइवर को तम्बाकू-गुटखा व्यापारी से मिलीभगत के आरोप में प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए लाइन हाजिर किया गया है।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि थाने के दो कांस्टेबल और एक चालक की शिकायत मिली थी। मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। दोनों कांस्टेबल और चालक को लाइन हाजिर कर दिया गया है, ताकि जांच पारदर्शिता के साथ हो सके। जांच रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

पुलिसकर्मी से समझौते के बाद जब दोबारा एसटीएफ ने कार्यवाही तो खुला मामला

सूत्रों के अनुसार चार-पांच दिन पहले अंबामाता थाने के पुलिसकर्मी कांस्टेबल कर्मवीर, सुमित यादव और एक चालक ने मिलकर एक दुकान से गुटखा-तम्बाकू पकड़ने की कार्यवाही की थी। गुटखा-तम्बाकू का माल जब्त किया था और कुछ रूपयों के लेन-देन की अपुष्ट जानकारी भी सामने आ रही है। कार्यवाही होने पर व्यापारी किसी नेता के घर जाकर पेश हो गया। सामान और रूपए देानों के जाने की बात कहीं तो नेता ने पुलिसकर्मियों को बुलाया। जहां पुलिसकर्मी और व्यापारी में बातचीत हुई और कुछ समझौता भी हो गया।समझौते के बाद व्यापारी की दुकान पर दो दिन बाद फिर कार्यवाही कर हुई। इस बार कार्यवाही थाना पुलिस ने नहीं स्पेशल टास्क फोर्स ने की थी। वह व्यापारी फिर नेता के घर पहुंचा। बात अधिकारियों तक पहुंची तो मामला खुला।  कार्यवाही के पीछे इस घटनाक्रम की चर्चा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कार्यवाही के कारणों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। 

Exit mobile version