Site iconSite icon AR Live News

न्यू भूपालपुरा में महिला नर्स कोरोना पॉजिटिव: एमबी हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड में ही है नर्स

udaipur mb hospital corona ward nurse corona positiveudaipur mb hospital corona ward nurse corona positive

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के न्यू भूपालपुरा के पन्ना विहार में सोमवार को एक महिला नर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। महिला एमबी हॉस्टिपल के ही कोरोना वार्ड में नर्स है और ड्यूटी भी कर रही थी। नर्स के कोरोना पॉजिटिव आते ही हॉस्पिटल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेडिकल टीम अब महिला नर्स के संपर्क में आए उसके परिजनों, हॉस्पिटल स्टाफ और डॉक्टर्स व मरीजों की सूचि तैयार कर रही है। इसके अनुसार सभी को क्वेंरटाइन किया जाएगा और जांच होगी।

नर्स न्यू भूपालपुरा के पन्ना विहार क्षेत्र की रहने वाली हैं, यह क्षेत्र सुखेर थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में नर्स के पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही एडिएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एडीएम संजय कुमार, सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया।

वहीं चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में भी आज 6 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। यह सभी शनिवार को मिले कोरोना संक्रमित व्यापारी के ही परिवार सदस्य हैं।

उदयपुर में 7 कोरोना संक्रमित हो गए हैं

उदयपुर जिले के अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 हो गयी है। प्रषासन को डर है कि कहीं महिला नर्स के संपर्क में आए लोग भी कोरोना संक्रमित न हो गए हों, इससे अब तक कोरोना से बचा रहा उदयपुर में खतरा बढ़ जाएगा। नर्स के पॉजिटिव आने का उदयपुर में यह दूसरा मामला है। इससे पहले इससे पहले एमबी हॉस्पिटल के स्वाईन फ्लू वार्ड की नर्स संक्रमित हुई थीं, हालां कि उस समय यह कहा गया था कि उनको संक्रमण उनके इंदौर से लौटे भतीजे से मिला था।

Exit mobile version